Jashpur Bihan Recruitment 2026 अगर आप छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है! कार्यालय जिला पंचायत जशपुर द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत विकासखण्ड स्तर पर क्षेत्रीय समन्वयक और लेखा सह एम.आई.एस. सहायक के रिक्त संविदा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए आकर्षक वेतन के साथ-साथ समाज सेवा का बेहतरीन मौका मिल रहा है।
यदि आपके पास संबंधित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव है, तो आप 06 अप्रैल 2026 तक पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपना आवेदन भेज सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी जैसे शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया नीचे दी गई है।
पदों का विवरण (Post Details)
| पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या | मानदेय (मासिक) |
| क्षेत्रीय समन्वयक (Regional Coordinator) | 01 (अजजा मुक्त) | ₹ 26,490/- |
| लेखा सह एम.आई.एस. सहायक | 01 (अजजा महिला) | ₹ 23,350/- |
क्षेत्रीय समन्वयक (Regional Coordinator)
- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- मान्यता प्राप्त संस्था या विश्वविद्यालय से एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
- स्नातक के बाद ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं, गरीबी उन्मूलन या आजीविका विकास परियोजनाओं में कम से कम 01 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
- यह अनुभव शासकीय, अर्द्धशासकीय, शासन से अनुदान प्राप्त या किसी प्रतिष्ठित गैर-शासकीय (NGO) संस्था का हो सकता है।
लेखा सह एम.आई.एस. सहायक (Accountant-cum-MIS Assistant)
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य (Commerce/B.Com) विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है ।
- मान्यता प्राप्त संस्था से एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा होना आवश्यक है ।
- जिन अभ्यर्थियों के पास टैली (Tally) सर्टिफिकेट होगा, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी ।
- स्नातक के बाद लेखा (Accounts) से संबंधित कार्यों में 01 वर्ष का अनुभव होना चाहिए, जो केंद्र/राज्य शासन या स्थानीय निकायों (निति आयोग द्वारा सूचीबद्ध संस्थाएं) में प्राप्त किया गया हो ।
महत्वपूर्ण दस्तावेज (योग्यता प्रमाणित करने हेतु)
- 10वीं की अंकसूची (जन्म तिथि प्रमाण हेतु)
- 12वीं और स्नातक के सभी वर्षों की अंकसूची
- संबंधित डिग्री और कंप्यूटर डिप्लोमा प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र के साथ नियुक्ति आदेश की प्रति संलग्न करना अनिवार्य है
- यदि अनुभव निजी संस्था का है, तो वेतन जमा होने का 06 माह का बैंक स्टेटमेंट या पासबुक की कॉपी देना जरूरी है
आयु सीमा (01 जनवरी 2025 की स्थिति में)
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष ।
- अधिकतम आयु: 35 वर्ष (छत्तीसगढ़ के आरक्षित वर्गों के लिए शासन के नियमानुसार छूट रहेगी, लेकिन किसी भी स्थिति में 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी)।
चयन प्रक्रिया (मेरिट निर्धारण)
- कुल अंकों का निर्धारण: चयन प्रक्रिया कुल 100 अंकों के वेटेज के आधार पर पूर्ण की जाएगी ।
- स्नातक (Graduation): प्राप्त प्रतिशत पर अधिकतम 35 अंक ।
- बारहवीं (12th): प्राप्त प्रतिशत पर अधिकतम 20 अंक ।
- दसवीं (10th): प्राप्त प्रतिशत पर अधिकतम 20 अंक ।
- न्यूनतम वांछित अनुभव के पश्चात् प्रत्येक पूर्ण वर्ष के लिए 02 अंक (अधिकतम 10 अंक) दिए जाएंगे ।
- छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) में कार्य करने के अनुभव हेतु प्रत्येक वर्ष के लिए 01 अतिरिक्त अंक (अधिकतम 05 अंक) का प्रावधान है ।
- लिखित / कौशल परीक्षा: विज्ञापित पदों के लिए 10 अंक की लिखित या कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी ।
- प्राप्त आवेदनों की संख्या अधिक होने पर, एक पद के विरुद्ध 10 आवेदकों (1:10) को मेरिट के आधार पर परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा ।
- शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और लिखित/कौशल परीक्षा में प्राप्त अंकों को जोड़कर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी ।
- यदि दो अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं, तो अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी ।
- चयनित उम्मीदवारों के अलावा एक वरीयता क्रम प्रतीक्षा सूची भी बनाई जाएगी, जो जारी होने के दिनांक से एक वर्ष के लिए वैध होगी ।
- परीक्षा के पूर्व मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी, सही पाए जाने पर ही अभ्यर्थी परीक्षा हेतु पात्र होंगे ।
- पात्र-अपात्र सूची और अन्य निर्देश केवल जिले की वेबसाइट www.jashpur.nic.in पर प्रकाशित किए जाएंगे ।
आवेदन कैसे करें? (How To Apply)
जिला पंचायत जशपुर में बिहान (NRLM) के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन निर्धारित की गई है । इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना आवेदन पत्र एक बंद लिफाफे में भरकर पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर, छत्तीसगढ़ (पिन-496331) के पते पर भेजना होगा । आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 अप्रैल 2026 को सायं 5:00 बजे तक तय की गई है । आवेदकों को ध्यान रखना चाहिए कि सीधे कार्यालय में जाकर या ई-मेल के माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे ।
आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक शैक्षणिक अंकसूचियों और अनुभव प्रमाण पत्रों की प्रतियों को स्व-प्रमाणित करना अनिवार्य है, अन्यथा आवेदन निरस्त माना जाएगा । लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए और यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक पद के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसे प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा । अनुभव के दावे के लिए नियुक्ति आदेश की प्रति संलग्न करना आवश्यक है और यदि अनुभव किसी गैर-शासकीय संस्था का है, तो वेतन जमा होने का कम से कम 06 माह का बैंक स्टेटमेंट या पासबुक की छायाप्रति देना अनिवार्य है । जो अभ्यर्थी पहले से किसी शासकीय या अर्ध-शासकीय संस्था में कार्यरत हैं, उन्हें अपना आवेदन उचित माध्यम से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) सहित प्रस्तुत करना होगा ।
Important Links
| इंस्टाग्राम पेज 👉 | FOLLOW |
| फेसबुक पेज 👉 | FOLLOW |
| विभागीय वेबसाइट 👉 | VISIT NOW |
| विभागीय विज्ञापन 👉 | DOWNLOAD NOW |
| सरकारी नौकरी ऐप्प 👉 | INSTALL NOW |
| आयु गणक (Age Calculator) 👉 | VISIT NOW |


