---Advertisement---

Balodabazar Childline Vacancy 2026: सुपरवाईजर और केस वर्कर भर्ती, ₹22,000 सैलरी | 12वीं/स्नातक पास करें आवेदन

By: Devsharan Rathia

On: February 28, 2026

Balodabazar Childline Vacancy 2026
---Advertisement---
Job Details
बलौदाबाजार चाइल्डलाइन भर्ती 2026 में सुपरवाईजर और केस वर्कर पदों पर आवेदन शुरू। 12वीं व स्नातक पास उम्मीदवार ₹22,000 तक सैलरी के लिए करें आवेदन।
Salary
₹16000-22000
Job Post
सुपरवाईजर और केस वर्कर
Qualification
12th/Graduate
Exam Date
10 Mar, 2026
Last Apply Date
10 Mar, 2026

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा “मिशन वात्सल्य योजना” के अंतर्गत चाईल्ड लाईन (Childline) के विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है । Balodabazar Childline Vacancy 2026 इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से चाईल्ड हेल्पलाईन सुपरवाईजर और केस वर्कर जैसे महत्वपूर्ण पदों को भरा जाना है, जिसके लिए पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।.

यदि आप सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी हैं, तो आप 10 मार्च 2026 तक ऑफलाइन माध्यम (पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट) से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं । नीचे इस भर्ती से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन फॉर्म की विस्तृत जानकारी दी गई है।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण (Quick Overview)

विवरणजानकारी
विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग, बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.)
योजना का नाममिशन वात्सल्य योजना (चाईल्ड लाईन)
पदों के नामसुपरवाईजर और केस वर्कर
कुल पद05 पद
आवेदन की अंतिम तिथि10 मार्च 2026

पदों का विवरण: योग्यता एवं वेतन (Post-wise Salary & Eligibility)

पद का नामअनिवार्य शैक्षणिक योग्यतामासिक संविदा वेतन
1. चाईल्ड हेल्पलाईन सुपरवाईजर (03 पद)मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सामाजिक कार्य / कंप्यूटर विज्ञान / सूचना प्रौद्योगिकी / समाज शास्त्र / सामाजिक विज्ञान में स्नातक (Graduate) होना अनिवार्य है। साथ ही कंप्यूटर और MS Office का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। ₹22,000/- (एकमुश्त)
2. केस वर्कर (02 पद)किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं (10+2) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी में अच्छी संचार दक्षता (Communication Skills) होनी चाहिए। ₹16,000/- (एकमुश्त)

महत्वपूर्ण पात्रता शर्तें (Important Eligibility Criteria)

स्थानीय निवासी: अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।

आयु सीमा (01.01.2026 को): न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट मिलेगी, लेकिन सभी छूट मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

रिक्त संविदा पदों पर चयन के लिए पात्र आवेदकों की एक मैरिट सूची तैयार की जाएगी । यह चयन मुख्य रूप से शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और बोनस अंकों के आधार पर होगा।

अनिवार्य न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के प्रतिशत पर 60 प्रतिशत अंक दिए जाएंगे ।

प्रत्येक 1 वर्ष के अनुभव पर 02 अंक दिए जाएंगे (अधिकतम 10 अंक तक) ।

आपातकालीन हेल्पलाइन के क्षेत्र में कार्य अनुभव रखने वाले आवेदकों को बोनस के रूप में प्रति वर्ष 02 अंक दिए जाएंगे (अधिकतम 10 अंक तक) ।

व्यक्तिगत साक्षात्कार या कौशल परीक्षा के लिए कुल 20 अंक निर्धारित हैं ।

यदि दोनों (साक्षात्कार और कौशल परीक्षा) आयोजित किए जाते हैं, तो प्रत्येक के लिए 10-10 अंक होंगे ।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

विवरणतिथि / समय
आवेदन प्रारंभ होने की तिथिविज्ञापन जारी होने की तिथि से
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि10 मार्च 2026
समय सीमासायं 05:00 बजे तक
आयु गणना की निर्णायक तिथि01 जनवरी 2026

आवेदन प्रक्रिया (Application Process)

इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र के साथ अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं अभिप्रमाणित (Self-Attested) छायाप्रतियां संलग्न करनी होंगी । आवेदन पत्र केवल पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट या कोरियर के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे; सीधे कार्यालय में जाकर या अन्य किसी माध्यम से आवेदन जमा करना मान्य नहीं होगा। अभ्यर्थियों को प्रत्येक पद के लिए पृथक-पृथक आवेदन देना होगा और लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम तथा प्रेषक का नाम व पता स्पष्ट रूप से अंकित करना अनिवार्य है।

सभी पूर्ण आवेदन 10 मार्च 2026 को सायं 05:00 बजे तक अनिवार्य रूप से “कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.)” के पते पर पहुँच जाने चाहिए । अपूर्ण, अस्पष्ट या त्रुटिपूर्ण आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा और उन्हें बिना किसी सूचना के निरस्त कर दिया जाएगा । आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र में अपना सही पता, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर अवश्य लिखें ताकि भविष्य में चयन संबंधी सूचनाएं दी जा सकें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)balodabazar.gov.in
विभागीय सूचना पटल (Notice Board)महिला एवं बाल विकास विभाग, बलौदाबाजार
भर्ती विज्ञापन एवं आवेदन प्रारूपडाउनलोड करें (Official Portal)

Devsharan Rathia

नमस्कार! मैं देवशरण राठिया [Devsharan Rathia] हूँ। मैं 2022 से नौकरी और शिक्षा पर कार्य कर रहा हूँ। यदि आप किसी भी तरह की नौकरी जैसे - रेलवे, बैंक, व्यापम, पीएससी, एसएससी, की जानकारी देना चाहते हैं, तो कृपया हमें info@cgjobsupdate.com पर ईमेल करें, और साथ ही अपना पूर्ण नाम, पता और शैक्षणिक योग्यता देना न भूलें। धन्यवाद...!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment