CG Jobs 2026: छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के अंतर्गत जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा जनपद पंचायत स्तर के कार्यालयों में विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक एवं क्षेत्रीय समन्वयक के रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
पदों का विवरण (Vacancy Details)
| पद का नाम | कुल पद | मासिक वेतन (एकमुश्त) |
| विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक | 04 | ₹39,875/- |
| क्षेत्रीय समन्वयक | 03 | ₹26,490/- |
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 23 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 06 अप्रैल 2026 (शाम 05:30 बजे तक)
पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता (Eligibility & Qualification)
विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक (Block Project Manager)
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (PG) उपाधि या द्विवर्षीय डिप्लोमा
अनुभव: स्नातकोत्तर के बाद विकासखण्ड/कलस्टर स्तर पर प्रबंधकीय/समन्वयक पद का न्यूनतम 02 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव (शासकीय/नीति आयोग से सूचीबद्ध संस्थाओं में)
क्षेत्रीय समन्वयक (Area Coordinator)
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) उपाधि
अतिरिक्त योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा/सर्टिफिकेट
अनुभव: स्नातक के बाद प्रबंधकीय/समन्वयक पद का न्यूनतम 01 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव
आयु सीमा (Age Limit)
(01 जनवरी 2026 की स्थिति में):
- न्यूनतम: 21 वर्ष
- अधिकतम: 40 वर्ष
- छत्तीसगढ़ के निवासियों एवं आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट की पात्रता होगी
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
चयन मेरिट सूची, शैक्षणिक अंकों के वेटेज, अनुभव और साक्षात्कार/लिखित/कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा:
विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक: शैक्षणिक अंक (70) + अनुभव (15) + साक्षात्कार (15) = 100 अंक
क्षेत्रीय समन्वयक: शैक्षणिक अंक (75) + अनुभव (15) + लिखित/कौशल परीक्षा (10) = 100 अंक
आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
इच्छुक अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://zillapanchayat.icccbilaspur.in/recruitment पर जाएँ.
सभी आवश्यक दस्तावेज (अंकसूची, जाति, निवास, अनुभव आदि) की स्व-प्रमाणित प्रतियों को अधिकतम 04 MB साइज के PDF फॉर्मेट में अपलोड करना होगा.
अधिक जानकारी के लिए जिला बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.bilaspur.gov.in का अवलोकन करें
मुख्य नियम एवं शर्तें (Terms & Conditions)
आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है.
संविदा नियुक्ति प्रारंभिक रूप से 01 वर्ष के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है.
यदि किसी पद के लिए आवेदन अधिक होते हैं, तो 1 पद के विरुद्ध 10 अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा.
अनुभव प्रमाण-पत्र के साथ निजी संस्था के आवेदकों को 03 माह का पे-स्लिप या बैंक स्टेटमेंट प्रस्तुत करना अनिवार्य है.


